Sama Chakeva Festival 2010 – Delhi

Sama Chakeva Festival 2010 organised in New Delhi at Birla Mandir campus – 21st Nov. 2010
२२ .नवम्बर . दिल्ली स्थित बिरला मंदिर वाटिका में देर रात मिथिला का महान लोक पर्व सामा-चकेवा हर्षो उल्लास से सम्पन्न हुआ . भाई – बहिन के अद्भुत प्रेम का लोक उत्सव सामा-चकेवा का आयोजन यूथ ऑफ़ मिथिला कि ओर से किया गया था .मिथिला के साहित्य व संस्कृति को लेकर सक्रिय मैथिली युवा संगठन यूथ ऑफ़ मिथिला कि और से दिल्ली में पहली बार सामा-चकेवा का आयोजन किया गया .कार्यक्रम के दौरान मैथिलानीयो के गीत नाद और मैथिल जनो के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा था मानो बिरला मंदिर वाटिका में मिथिला का गाव जीवित हो गया हो ..

sama chakeva mithila festival 2010
दिल्ली व आस पास के मैथिल परिवारों के इस सामूहिक उत्सव को संबोधित करते हुए यूथ ऑफ़ मिथिला के अध्यक्ष भवेश नंदन ने कहा कि जब समाज अपने पारंपरिक मूल्य और समृध्द संस्कृति अपने मूल स्थान से बाहर रहकर लोग भूलते जा रहे है तो यही एक उपाय बचता है की जहाँ भी रहें अपनी समृध्द उत्सव को अपने मूल रूप में मनाएं . मिथिला का प्रसिद्ध उत्सव सामा-चकेवा का व्यापक प्रचार प्रसार जरुरी है , संस्कृति के प्रति मिथिला का नजरिया देश समाज में व्यापक रूप से पहुचे तो अच्छा होगा.

sama chakeva mithila festival 2010
वही संगठन के प्रवकता सह उपाध्यक्ष कमलेश किशोर झा ने सामा-चकेवा के पारंपरिक गीत को सम स्थानिक बनाते हुए कहा कि “साम चक साम चक अई हे जोतला खेत में बैसी ह हे” .के स्थान पर सामूहिक रूप से कहिये “ साम चक, साम चक अईह हे ,बिरला मंदिर वाटिका में बैसिह हे”. उत्सव श्रीमती नीतू झा के निर्देशन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर गाँधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव सुरेन्द्र कुमार , वरिष्ठ पत्रकार व चिन्तक अवधेश कुमार अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद् के महासचिव प्रो. के. एन झा .मैलोरंग के सचिव प्रकाश झा ,योम के सचिव आनंद झा , पत्रकार ,हितेंद्र गुप्ता , अबीर वाजपेई . अमिताभ भूषण ,युवा फिल्मकार आकाश अरुण , कैमरा मैन रतुल बरुआ, रणजीत झा, कुंदन झा, संतोष कुमार, गौतम कृष्ण, ध्रुव कर्ण आदि उपस्थित थे
प्रेषक—अमिताभ 9310269604










