State Level Consultation workshop “Utilization, Urban poverty and Health determinants of Urban poor in Bihar
दिनांक 14 06 2011 को बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा प्लान इंडिया.एच0यू0पी0 के सहयोग से शहरी महादलितरू स्वास्थ्य स्वच्छता एवं अन्य विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल मौर्यए पटना के कौटिल्य सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन माननीय मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग श्री जीतन राम मांझी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले महादलितों के लिए इस तरह का पहला प्रयास किया जा रहा हैए जो उल्लेखनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं से शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले महादलितों को वंचित होना पड़ता थाए लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो सकता है क्योंकि इन योजनाओं को महादलितों तक पहुँचाने के लिए पहल शुरु कर दी गयी है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के महादलितों के भूमि बंदोवस्ती प्रमुखता से लागू करने पर बल दिया। बिहार महादलित विकास मिशन के मिशन निदेशक श्री प्रभात कुमार ने कार्यशाला में बिहार महादलित विकास मिशन की योजनाओं की जानकारी दी। जबकि राज्य परियोजना प्रबंधक श्री उमेश माँझी एवं श्री प्रकाश कुमार ने संयुक्त रुप से धन्यवाद ज्ञापन दिया।
पटना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ0 के0 पी0 रामय्या ने इस कार्यशाला में अपना अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में लोगों की बेतहाशा संख्या बढ़ रही है। वर्तमान क्षमता से
सरकारी विभाग कैसे शहरी महादलितों की समस्याओं को खत्म कर सकते हैं इस हेतु सरकारी विभागों को वृहत रुप से अपनी कार्यान्वयन शैली में सुधार लाने के साथ.साथ लोगों में जागरुकता लाने की आवष्यकता है।
इस कार्यशाला में प्लान इंडिया एवं पॉपुलेशन काँसिल ऑफ इंडिया से डॉ0 स्नेहा सिद्धम एवं डॉ0 के0 के0 उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों से अवगत कराया। इस कार्यशाला में सभी प्रमुख
विभागों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय स्तर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके आयोजन में बिहार महादलित विकास मिशन के राज्य परियोजना पदाधिकारी श्रीमति देवजानी करए प्लान इंडिया.बिहार के परियोजना निदेशक श्री आषीश कुमारए श्री अनिल गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाया।
State Level Consultation workshop “Utilization, Urban poverty and Health determinants of Urban poor in Bihar ; Issue, Challenges and options
Bihar Mahadalit Vikas Mission, HUP, Plan Indian participate on State Level consultation workshop on urban Mahadalit: Health , Sustainable water and sanitation, and other issue in Hotel Maurya in 14, June, 2011.
Shri Jeetan Ram Manjhi, Hon’ble Minister SC/ST, Govt. of Bihar , project Director , Bihar Mahadalit Vikas Mission, State Programme officer, Bihar Mahadalit Vikas Mission, Mr. K.P. Ramaiyah(IAS), Commissioner, patna , Director Pranjal are present in this workshop.
Purpose of this workshop:
1. Understanding the current status of urban health and various initiative for improving the urban health in bihar.
2. Issue and options for the upliftment of the urban poor mahadalit in Bihar.
3. To form a strategy to reduce mortality and fertility rate in urban settlements.
4. To establish convergence and linkage among the stakeholders to address jointly for better programming to improve , health and well being.

